Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में चावल लोड ट्रक व क्लिकर लोड ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिड़ंत में ट्रेलर में लगी आग, ट्रेलर चालक की केबिन में फंसकर हुई मौत…

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर । बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार चावल लोड ट्रक व क्लिंकर लोड टेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई। इस दौरान उसमें फंसा चालक आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। घटना में ट्रेलर भी पूरी तरह से खाक हो गया। जबकि ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

      घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली के पास शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे हुई। एक ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, जिसे विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता उम्र 44 वर्ष चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर दीपिका क्षेत्र से क्लिंकर लोड कर आ रहा था।

- Advertisement -

    भिड़ंत के बाद ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर चालक अरबाज उम्र 28 वर्ष केबिन के अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते ट्रेलर आग की चपेट में आ गया और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

See also  सूरजपुर कलेक्टर ने भैयाथान तहसील का किया औचक निरीक्षण, नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया की की समीक्षा,,,
Share This Article