Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चिरमिरी: पुत्र श्रवण कुमार द्वारा पेंशन-चावल लेकर वृद्ध माता ननकी बाई को चिरमिरी में असहाय छोड़ने की मार्मिक स्थिति, पुलिस अधीक्षक से न्याय की पुकार…

Priyanshu Ranjan

चिरमिरी, एम.सी.बी. (छ.ग.), 29 जून 2025: चिरमिरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21, बहेरा दफाई में रहने वाली वृद्ध महिला ननकी बाई की दुखद स्थिति ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। ननकी बाई, जिनके पति स्वर्गीय रामदीन हैं, पिछले 10 वर्षों से अकेले रहकर घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर गुजारा करती थीं।

- Advertisement -

लगभग एक वर्ष पहले लकवे के कारण वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, ननकी बाई का एक पुत्र, श्रवण कुमार, और एक पुत्री हैं, जो गोदारीपारा में रहते हैं। आरोप है कि उमेश हर महीने अपनी माँ की वृद्धावस्था पेंशन और राशन का चावल लेकर उन्हें बेसहारा छोड़ देता है, बिना उनकी कोई देखभाल किए।

- Advertisement -

पड़ोसियों के मुताबिक, उमेश ने असंवेदनशील टिप्पणी की, “जब वह अपने कपड़ों में ही मल-मूत्र कर लेती है, तो खाना-पानी देने की क्या जरूरत है।” ननकी बाई का घर पानी रिसने के कारण गीला रहता है, और वह गंदगी में पड़ी रहती हैं। उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं है, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

स्थानीय निवासियों ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) जिला के पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर ननकी बाई को उनके पुत्र के पास रखवाने और उमेश के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में उनकी माँ की उचित देखभाल सुनिश्चित हो।

पुलिस प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की उम्मीद की जा रही है, ताकि वृद्ध माता को न्याय और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

हीरा दास मानिकपुरी की रपोर्ट

See also  2024 में NIA ने 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया:25 मामलों में 68 आरोपियों को सजा दिलाई, कन्विक्शन रेट 100% रहा
Share This Article