AAJ24

[state_mirror_header]

मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के प्रभारी चीफ इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Bharat Sharma

उनके आवास में एसीबी ने दबिश देकर की कार्यवाही

सूरजपुर । बीते शुक्रवार को मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के प्रभारी चीफ इंजीनियर के आवास में एसीबी ने दबिश दी और उन्हें 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

- Advertisement -

मामले के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मां महामाया शक्कर कारखाना के के प्रभारी चीफ इंजीनियर सी. आर. नायक ने संविदा कर्मचारी से नौकरी से नहीं हटाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी ।IMG 20251011 194728

- Advertisement -

जिसके बाद उपरोक्त संविदा कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत एसीबी अंबिकापुर में की थी । जिसके बाद एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने मां महामाया शक्कर कारखाना के के प्रभारी इंजीनियर के आवास में छापा मारकर उसे 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

See also  Ratlam News/जिले के कमेड में दो पक्षों के बीच तनाव, चाकूबाजी के बाद दुकानों में आगजनी,पुलिस बल तैनात, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर
Share This Article