Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/जिले के कमेड में दो पक्षों के बीच तनाव, चाकूबाजी के बाद दुकानों में आगजनी,पुलिस बल तैनात, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,07 अप्रैल । जिला मुख्यालय से करीब 31 किमी दूर स्थित ग्र्राम कमेड में एक युवक के साथ हुई चाकूबाजी की घटना ने सांप्रदायिक विवाद का रुप ले लिया। युवक के साथ हुई चाकूबाजी के बाद आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ कमेड पंहुच गए।

- Advertisement -

प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी के अनुसार कमेड के निवासी वली मोहम्मद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर धनेसरा निवासी लालसिंह पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब नौ बजे तब हुई जब लालंसिंह कमठान बम्बोरी मार्ग से कहीं जा रहा था,कि तभी वली मोहम्मद ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि गांव के ही कालिका माता मन्दिर की जमीन को लेकर वली मोहम्मद ने लालसिंह पर हमला किया था।

लालसिंह पर हमले की खबर गांव में फैलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होने कुछ दुकानंो में आग लगा दी। सांप्रदायिक विवाद की जानकारी मिलते ही एडीशनल एसपी राकेश खाखा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुच गए थे। एएसपी खाखा ने आक्रोशित ग्र्रामीणों से चर्चा कर उन्हे शान्त किया और दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एडीएम डा.शालिनी श्रीवास्तव,एसडीएम विवेक सोनकर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। समाचार लिखे जाने तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है लेकिन तनाव व्याप्त है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है।

See also  जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार
Share This Article