Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बंजारीडांड में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

Priyanshu Ranjan

शासकीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण ने बढ़ाया उत्साह

बंजारीडांड, 16 अगस्त 2025: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला बंजारीडांड के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच राहुल सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप सरपंच प्रयाग सिंह, पंच श्रीमती रुईलीबाई, श्रीमती पार्वती, श्रीमती श्याम बाई, श्रीमती सुकवरिया, पूर्व सरपंच सत्य नारायण सिंह, और सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य भगवत सिंह उपस्थित रहे।

- Advertisement -

छात्रों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 8वीं की रागिनी बंजारे और सत्यम साहू, कक्षा 7वीं की स्नेहा पांडेय, कक्षा 6वीं के निर्मल सिंह, और सर्वोच्च उपस्थिति के लिए कुमारी ज्योति सिंह को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

- Advertisement -

IMG 20250816 WA0024

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सरिता सिंह ने किया, जिसमें प्रधान पाठक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षक श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती कविता भगत, श्रीमती अनीता दुबे, सुश्री योगेश्वरी, हरिश्चंद्र ठाकुर, और कर्मचारी अलेंद्र कुमार बंजारे व जगत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  PM बोले- गांव का विकास पहले भी हो सकता था
Share This Article