Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर- रामानुजगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रघुनाथनगर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

पीड़िता के परिजनों द्वारा 28 जून को दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और 29 जून को आरोपी को दबोच लिया। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की स्थानीय इलाके में सराहना हो रही है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर निवासी 23 वर्षीय आरोपी नंदू अगरिया पीड़ित बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे विशेष न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का हो रहा रिसाव
Share This Article