Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नेशनल हाईवे-130 पर जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के समीप तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

Priyanshu Ranjan

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ लखनपुर थाना क्षेत्र के जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना शनिवार रात लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना कारित करने वाले मार्शल वाहन में सवार तीनों लोग शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
फिलहाल पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने और मामले की विस्तृत जाँच में जुट गई है।

See also  स्कूल में जय श्रीराम कहने पर शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई
Share This Article