Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर: कलेक्टर ने ली स्वच्छता की जिम्मेदारी, चम्बोथी तालाब में श्रमदान कर नागरिकों से की सहभागिता की अपील,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने आज स्थानीय चम्बोथी तालाब परिसर में श्रमदान कर न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि जिले के नागरिकों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -

श्रमदान में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भागीदारी

- Advertisement -

इस स्वच्छता अभियान में कलेक्टर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पालिका का पूरा अमला और बड़ी संख्या में जागरूक नागरिक शामिल हुए। सभी ने मिलकर चम्बोथी तालाब के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। कलेक्टर ने स्वयं श्रमदान कर यह स्पष्ट किया कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास है।

सौंदर्यीकरण और सख्त निगरानी के निर्देश

अभियान के दौरान कलेक्टर श्रीमती जमील ने चम्बोथी तालाब के कायाकल्प के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:

नियमित सफाई: तालाब परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सौंदर्यीकरण और पौधरोपण: परिसर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्यीकरण कार्य और बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने को कहा गया।

सख्त कार्रवाई: सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के प्रति कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे लोगों को पहले समझाइश दी जाए, और यदि इसके बाद भी सुधार नहीं होता है, तो उन पर जुर्माना लगाने व कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें, बल्कि शहर को व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

See also  मैनपाट में भाजपा का सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग शुरू, जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा
Share This Article