Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज के सामने दो बाईक की हुई भीषण टक्कर, दोनों बाईक चालक गंभीर रूप से घायल

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। रविवार की रात पीजी कॉलेज के सामने एमजी रोड पर दो मोटर साइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की और दूसरी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

    इस हादसे में दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। खासकर उनके पैरों में गहरी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ।

See also  अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी संजीव मंडल को आजीवन कारावास; जानिए क्या था पूरा मामला?
Share This Article