AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में विराट हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को,तैयारी जोरों – शोरो से ; शहर की 41 बस्तियों में एक साथ होंगे आयोजन, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे

Admin
By Admin

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

News Paper Advertisment 12x20 scaled
रतलाम, 10 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस अवसर पर देश-प्रदेश सहित शहरों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। शहर में भी विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी जोरों पर चल रही है। 41 नगर बस्तियों में एक साथ आयोजन होंगे। एक लाख से अधिक लोग जुड़ने की सम्भावना है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शहर में 11 जनवरी रविवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर की 41 नगर बस्तियो में रोजाना शाम को संध्या फेरी निकाल कर नगर में भ्रमण कर रही है। सम्मेलन में प्रत्येक नगर बस्ती में ढाई हजार लोग एकत्रित होकर शहर में एक लाख लोग शामिल होंगे। विराट हिन्दू सम्मलेन प्रत्येक बस्ती में संत लोगों की उपस्थिति में आयोजित होगा।

एक साथ करेंगे भोज

प्रत्येक नगर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संघ कार्यकर्ता एकत्रित होकर सभी हिंदू परिवार के घर जाकर हिंदू सम्मेलन की जानकारी देकर निमंत्रण दे रहे हैं। सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि परिवार के प्रत्येक सदस्य अपने नगर बस्ती में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर एक साथ भोज करें। सम्मेलन में आए लोग अपनी प्रतिभा, अपना कौशल के साथ उदबोधन, कला की प्रस्तुति दे सकते है।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के प्रति एकजुटता और देश को हिंदू राष्ट को परम शीर्ष पर पहुंचाना है। संघ की शताब्दी वर्ष के आयोजित कार्यक्रम में पंच परिवर्तन‌, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन, और नागरिक कर्तव्य बोध, जन जागरण के लिए चेतना जगाना है

See also  Ratlam News:पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 53 लाख का माल बरामद
Share This Article