Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

झिलमिली पुलिस की बड़ी सफलता: सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का खुलासा, 1 विधि से संघर्षरत बालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, पानी की टंकियां सहित ₹4.15 लाख का चोरी का सामान बरामद, कई मामलों का एक साथ खुलासा,

सूरजपुर। थाना झिलमिली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 1 विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 लाख 15 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।

- Advertisement -

लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रभारी झिलमिली को विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं एसडीओपी राजेंद्र मण्डावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, पुराने अपराधियों की जांच की तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद चार अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया गया।

- Advertisement -

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा

24-25 जून की रात करकोटी स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर छह मोबाइल, छह चार्जर, तीन एयरबड्स और तीन हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। इस मामले में छोटू अगरिया, शेखर साहू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल, एक एयरबड्स और चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब 3.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।

बाजार से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद

भैयाथान साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 15 DH 8410) के मामले में पुलिस ने शिवा देवांगन को गिरफ्तार कर करीब 50 हजार रुपये मूल्य की बाइक बरामद की।

24 घंटे में पानी टंकी चोरी का खुलासा

See also  एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताकर जिला आबकारी अधिकारी से 1 लाख रुपए और 6 बॉटल विदेशी शराब की डिमांड करने वाले 3 लोगों को गांधीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

केवरा उपरपारा प्राथमिक शाला से चोरी हुई दो शासकीय पानी टंकियों के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी लला कोल को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये मूल्य की दोनों टंकियां बरामद कर लीं।

बसदेई बाइक चोरी मामले में भी कार्रवाई

बसदेई चौकी क्षेत्र से चोरी हुई पल्सर एनएस मोटरसाइकिल के मामले में आरोपी प्रदुमन बघेल को अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित चौकी को सौंप दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय सिंह यादव सहित थाना झिलमिली की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article