बलरामपुर । कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, एसआरएलएम सेंटर, सखी वन स्टॉप सेंटरएवं ऑफिसर्स क्लब का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने स्वच्छता, रखरखाव, सुरक्षा, बायो- मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण, पुनर्चक्रण योग्य सामग्री के बेहतर उपयोग तथा सार्वजनिक परिसरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता दीदियों से संवाद कर कचरा पृथक्करण एवं आय के स्रोतों की जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, एसआरएलएम सेंटर, सखी वन स्टॉप सेंटरएवं ऑफिसर्स क्लब का किया औचक निरीक्षण