AAJ24

[state_mirror_header]

फर्जी तरीके से भूमि हड़पने वाले आरोपी को थाना चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

सूरजपुर। ग्राम परमेश्वरपुर थाना चंदौरा निवासी 75 वर्षीय शिवचरण द्वारा वहीं के अशोक सिंह व 1 अन्य व्यक्ति के विरूद्ध स्वामित्व एवं आधिपत्य की ग्राम बंशीपुर उप तहसील जरही स्थित भूमि खसरा नंबर 273, 290, 1584, 1653, 1654, 1673, 1675, 1676 रकबा क्रमशः 0.34, 0.34, 0.06, 0.63, 0.86, 0.16, 0.56, 0.28 हेक्टेयर कुल रकबा 3.25 हे0 को धोखाधड़ी, बेईमानी एवं छल कपटपूर्वक अपना नाम दर्ज करा लेने के संबंध में लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया था, जिसकी जांच एसडीओपी प्रतापपुर द्वारा की गई।

- Advertisement -

जांच निष्कर्ष में शिकायत पत्र के दस्तावेज व कथनों के आधार पर अनावेदकगण लक्ष्मण एवं उसके पुत्र अशोक द्वारा फर्जी तरीके से राजस्व रिकार्ड में लक्ष्मण सिंह पिता जोखन सिंह का नाम दर्ज करा लिया गया है। शिवभजन की मृत्यु दिनांक 20.09.2014 को हो गया था जबकि अनावेदक द्वारा मृत्यु उपरांत नामांतरण क्रमांक 6 आदेश दिनांक 20.05.2016 को नामांतरण पंजी दर्ज किया गया है जिसे दिनांक 27.06.2016 को तस्दीक उपरांत शिवभजन की फौती नामांतरण के रुप में अनावेदक लक्ष्मण का नाम दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

उक्त कृत्य अनावेदक द्वारा फर्जी तरीके से मुआवजा व नौकरी प्राप्त करने के नियत से किया गया है। उक्त कृत्य अपराध की श्रेणी में प्रमाणित पाया गया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 56/26 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी), 34 भा.द.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना चन्दौरा पुलिस मामले की विवेचना कर दबिश देकर आरोपी आरोपी अशोक आ० लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम परमेश्वरपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार कर बताया कि मृतक शिवमजन का वैद्य उत्तराधिकारी अपने पिता लक्ष्मण को बताते हुए तथा लक्ष्मण को शिवभजन का पुत्र बनाकर शिवभजन के नाम पर ग्राम बंशीपुर स्थित भूमि नामांतरण किये जाने के संबंध में फर्जी पंचनामा तैयार कराकर, फर्जी पंचनामा के आधार पर भूमि को अपने पिता लक्ष्मण पिता जोखन सिंह के नाम पर फौती नामांतरण करा लेना बताया जो आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामले के 1 अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में मंत्रियों और पुलिस अफसरों को गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा समाप्त...

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नील कुसुम बेक, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, शेखर मानिकपुरी व अमृत जगत सक्रिय रहे।

Share This Article