AAJ24

[state_mirror_header]

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर सूरजपुर में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । बढ़ती महंगाई, पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला गया।

- Advertisement -

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सूरजपुर जिले के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री देशवासियों से गैस, पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर स्वयं और उनके मंत्री बड़े-बड़े वाहनों के काफिले के साथ चलते दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है,
अमरजीत भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना नहीं खरीदने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि कांग्रेस शासनकाल की तुलना में आज सोने की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और घरेलू रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

- Advertisement -

महंगाई से किसान और आम जनता परेशान

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है, जिससे कृषि उत्पादकता प्रभावित हो रही है, वहीं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं,जबकि देश की आर्थिक स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।
अमरजीत भगत ने कहा कि वर्तमान हालात यह संकेत दे रहे हैं कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और केंद्र सरकार हालात संभालने में असफल दिखाई दे रही है।

See also  पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या से पहले हाथ पर लिखा- “भर्ती ड्यूटी में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है

कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र सरकार को घेरा

प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस महामंत्री संजय डोसी, प्रवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, वेदप्रकाश मिश्रा, विमलेश दत्त तिवारी, संतोष पावले, शांतू डोसी, शक्ति ठाकुर, परमेश्वर रजवाड़े और विक्की समाद्दार सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए नुकसानदायक बताते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।

Share This Article