AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन मे बना दिव्य माँ पीताम्बरा बगलामुखी धाम :भव्य प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान हुई मां बगलामुखी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260328 WA0102

- Advertisement -

उज्जैन। शहर के बड़नगर रोड स्थित दंडी आश्रम के सामने महाअष्टमी पर भव्य पीतांबरा बगलामुखी धाम मे माँ बगलामुखी माता की प्राण प्रतिष्ठा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुये। प्रसिद्ध परम भगवती साधक तपोनिधि संत स्वामी श्री विजयानंदपुरी जी महाराज के प्रकल्प अनुसार भगवती का भव्य पीतांबरा बगलामुखी धाम निर्मित हो चुका है। जिसमे मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा महाअष्टमी पर मूर्तियों की न्यास विधि, हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, शिखर स्थापना व कलश स्थापना एवं ध्वज स्थापना के साथ माता रानी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई और 27 मार्च नवमी पर शतचंडी बगलामुखी महायज्ञ की पुर्ण आहुती के बाद मन्दिर मे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इसी तारतम्य मे महाअष्टमी को महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु श्री विशोकानंद भारती महाराज जी के सान्निध्य मे माँ पिताम्बरा बगलामुखी धाम मे समस्त सन्त, महात्माओ का पूजन व सम्मान व भोजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके पुर्व गुजरात सरकार के पुर्व मंत्री एवं विधायक श्री मुकेश पटेल द्वारा सपत्नीक पूजन अभिषेक कर मन्दिर मे माँ भगवती की प्राण प्रतिष्ठा विधि समारोह अनुष्ठान मे पूजन कर देश एवं प्रदेश वासियो के लिये मंगल कामना व्यक्त की। इस अवसर पर भगवती साधक तपोनिधी सन्त श्री विजयानंदपूरी महाराज द्वारा अन्य सन्त समाजजनो की उपस्थिति मे शहर की समस्त जनता को महानवमी पर शतचंडी महायज्ञ की पुर्ण आहुती एवं विशाल भंडारे मे सम्मिलित होकर माँ भगवती का आशीर्वाद एव धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है। आपको बता दे की मन्दिर मे 5 दिनो से मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा संस्कार कार्यक्रम चल रहे थे नवमी से मन्दिर आम जन के लिये खौल दिया जायेगा।

See also  Aaj Ka Rashifal 13 January 2025: पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की रहेगी इन 4 राशियों पर कृपा, भाग्य का भी मिलेगा साथ

मन्दिर मे विशेष

मन्दिर प्रांगण मे माँ नलखेड़ा शक्ति पीठ की ही तरह यज्ञ शाला,हनुमान मन्दिर,साक्षी गोपाल मन्दिर,भैरव मन्दिर एवं मुख्य मन्दिर मे माता जी के साथ मे हरिद्रा गणेश एवं माता जी के पार्षद विराजमान है।

Share This Article