भरत शर्मा की रिपोर्ट
उज्जैन, 25 मार्च। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन की द्वितीय तल स्थित कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एडीएम कार्यालय, अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय, लोकसेवा प्रबंधन, नाजिर शाखा का निरीक्षण किया और कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की अपने समक्ष उपस्थिति दर्ज करवाई। जो कर्मचारी कार्यालय में विलंब से आते है, उनका आधा दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए।
इनमें श्री सूर्य प्रकाश सोनी प्रभारी अधीक्षक , श्री ईश्वरलाल शर्मा सहायक ग्रेड 2 , श्री राजेश वर्मा सहायक ग्रेड 2 ,श्री निलेश मिमरोट स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड 3 श्रीमती कुसुम पांडे, श्रीमती राधा सुरतानिया, श्री आशीष शाह ,श्री प्रतीक यादव ,श्रीमती रेखा राठौर ,श्रीमती रुपाली नागर, श्रीमती गरिमा जोशी , श्री रूद्रेश वझे, श्रीमती प्रिया मरमट, श्री रोहित गोठवाल, श्री रितेश माथुर, श्री गौरव तला, श्री लोकेश मालवीय, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्री अशोक केथवास, श्री पलाश राठौर, श्री तरुण वर्मा कार्यालय सहायक संविदा, श्रीमती रीना मालवीय सहायक ग्रेड 3, श्री संतोष वाघेला कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर संविदा, श्रीमती सोनम यादव सहायक ग्रेड 3, श्रीमती लीला सेंगर प्रतिलिपिकार, श्री किशोर शर्मा प्रतिलिपिकार, श्री धर्मेश बैरागी कम्प्यूटर आपरेटर(आउटसोर्स), श्री विक्रम सिंह राठौड़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी, श्री अंकित उपाध्याय प्रशिक्षण अधिकारी, श्री मधुसुदन बैरागी सहायक ग्रेड -3 श्री प्रहलाद मैहर श्रमिक, डॉ पूनम सिंह शेखावत अधीक्षक भू अभिलेख, श्री माधव प्रसाद मोगरे सहायक अधीक्षक, श्री विद्याधर सोनपराते सहायक ग्रेड 3 ,श्रीमती सारिका भार्गव राजस्व निरीक्षक, श्री रिदम पटेल राजस्व निरीक्षक, श्रीमती पूजा बघेल राजस्व निरीक्षक, श्री आसिफ हुसैन पटवारी, श्रीमती दीप्ति शर्मा पटवारी, श्रीमती मथुरी सोलंकी पटवारी, श्रीमती भावना त्रिपाठी जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्री अमन पत्की जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्रीमती आशा पारेगी भ्रत्य, श्री पृथ्वीराज राणा भृत्य, श्री केशव प्रसाद सेन भृत्य, श्री शंकर लाल गहलोत भृत्य, श्री सूरज निवेतिया भृत्य, श्री अनिल चौहान भृत्य, श्री राजेंद्र श्रवण भृत्य, श्रीमती लता लकी भृत्य, श्री दीपक चौहान भृत्य, श्री देवेंद्र चंद्रावत भृत्य, श्री दिलीप पाटिल भृत्य, श्री विजय रायकवार भृत्य, श्री सतीश वर्मा भृत्य और श्री रोहित सोलंकी भृत्य का आधे दिवस का वेतन काटा गया है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अत्येंद्र सिंह गुर्जर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप सिंह उपस्थित थे।
