AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरि महाराज ने किये श्री महाकालेश्वर के दर्शन : अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बताने के दावे पर महामंत्री हरिगिरी का पलटवार, बोले 13 अखाड़े के दो प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी मिलकर तय करते हैं अखाड़ा परिषद,किसी एक के बोलने से कुछ नहीं होता

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

सपना देखना अपराध नहीं, हर पार्टी चाहती है कि सरकार उनकी बने, पर ऐसा होता नहीं

- Advertisement -

उज्जैन। सपना देखना कोई अपराध नहीं है नहीं कोई बुरी बात। जैसे देश की हर राजनीतिक पार्टी यही चाहती है कि सरकार उनकी बने और राजनेता चाहते हैं कि वह मोदी की कुर्सी पर बैठे। ठीक ऐसा ही कुछ सपना महानिर्वाणी अखाड़े के रवींद्र पुरी भी देख रहे हैं। जबकि अखाड़ा परिषद का गठन प्रमुख 13 अखाड़े के दो राष्ट्रीय पदाधिकारी मिलकर तय करते हैं। किसी एक के कहने से कुछ नहीं होता। पूर्व से अखाड़ा परिषद अपना कार्य कर रही है उज्जैन में न तो कोई चुनाव प्रक्रिया हुई नहीं ऐसा कोई एजेंडा था।

सोमवार को शहर आए अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्री महंत हरि गिरि जी ने यह पलटवार अखाड़ा परिषद को लेकर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कही। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के उपरांत मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि हर कोई पद की लालसा रखता है इसके लिए बहुत प्रयास की जरूरत होती है। हरिद्वार, प्रयागराज कुंभ हमने किया और अब नासिक में कुंभ की तैयारी में वहां की सरकारों के साथ जुटे हैं। जहां भी कुंभ आता है इस तरह की बातें व भ्रम फैलाने की कोशिश होती है लेकिन हकीकत क्या है सबको पता है।

विकास की राशि अखाड़े को मिले, कुछ नए निजी नाम चढ़ा ली भूमिया

सिंहस्थ 2028 में अखाड़े को मिलने वाली विकास कार्यों कि राशि अखाड़े के नाम दर्ज भूमियों पर ही दी जाना चाहिए। हमें जानकारी लगी है कि तीनों वैष्णव अणि अखाड़ों के स्थानीय महंतो ने अखाड़े की भूमिया खुद के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवा ली है, इसका दूरुस्तीकरण होना चाहिए। क्योंकि उनके मुख्यालय व अखाड़ा प्रमुखों द्वारा ही उज्जैन जिला प्रशासन को इस आशय के पत्र दिए गए। हम भी मुख्यमंत्री से यही मांग करते हैं कि जो पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाना है, वह अखाड़े के नाम दर्ज भूमि पर ही दी जाए।

See also  MP/चैक-मैट का लक्ष्य लिए उज्जैन पहुंचे राष्ट्रीय-अतंराष्ट्रीय खिलाड़ी, दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले-चार महिला ऑर्बिटर कर रही हैं पहले अंतरराष्ट्रीय रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का संचालन

नासिक में हम सब साथ, सभी ने किया भूमि पूजन

वर्ष 2027 में नासिक कुंभ आयोजित होना है। हम शैव, वैष्णव अखाड़े एवं उदासीन अखाड़े ने साथ मिलकर वहां सरकार द्वारा दी गई राशि से अखाड़े में विकास के भूमि पूजन साथ में संपन्न कराए हैं। इससे साफ है कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। कुछ स्थानीय साधु संतों ने उज्जैन में यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया है जिस पर हम ज्यादा नहीं बोलूंगा।

अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरि महाराज ने किये भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि महाराज ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन पूजन कर 2028 में आने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले और नासिक कुम्भ मेले की सफलता की कामना की,इस दौरान उनके साथ थानापति महंत नीलकंठ गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद के प्रबंधक डॉ गोविंद सोलंकी,समन्वयक डॉ राहुल कटारिया,चन्दन पांडे,नितिन पाटिल त्र्यम्बकेश्वर,संजय दिवटे,सन्दीप पाटिल सहित भक्तजन मौजूद थे

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com