AAJ24

[state_mirror_header]

MP कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन : 77 ब्लॉक अध्यक्ष एवं इंदौर शहर की कार्यकारिणी घोषित

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित करने की कवायद में जुटी हुई है। पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से 77 ब्लॉक अध्यक्षों सहित इंदौर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की है।

- Advertisement -

पार्टी ने शैलेश गर्ग को इंदौर शहर जिला कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा, बलराम परिहार समेत 10 नेताओं को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदौर के इस कार्यकारिणी में 18 महामंत्री, 19 सचिव, दो प्रवक्ता और एक सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 18 जिलों के 77 ब्लॉक्स में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

डॉ. कामले ने कहा कि इंदौर शहर में संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।

See also  MP News/किसान कल्याण के नाम पर प्रचार बंद करें मुख्यमंत्री सच का सामना भी करें : जीतू पटवारी-किसानों की आय कर्ज आत्महत्या और मुआवजे पर उठाए सवाल
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com