Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/विश्व हिंदू परिषद द्वारा चंपा विहार में हुआ कुटुंब प्रबोधन संवाद ; जन्मदिन पर गौ सेवा करें,बेटियो को हिंदू धर्म के बारे में बताए ताकि कल से कोई बहन,बेटी लव जिहाद का शिकार न बने – केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260311 WA0047
रतलाम, 11 मार्च। परिवार के साथ संवाद करें एक साथ बैठकर समय दें। एक साथ बैठकर पूरा परिवार भोजन करें। अपने बेटे बेटियों को अपने धर्म के बारे में समझाए

- Advertisement -

उक्त बात विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने व्यक्त किए। विश्व हिंदू परिषद रतलाम जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख रिक्की सेन ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष श्री कुमार विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कुटुंब संवाद कार्यक्रम में सर्व समाज को संबोधित कर रहे थे।

चंपा विहार में हुए कार्यक्रम में श्री कुमार ने कहा की हमें अपने हिंदू धर्म को समझे। परिवार में किसी के भी जन्मदिन के अवसर पर एक धार्मिक यात्रा एव गो सेवा व समाज की सेवा करना चाहिए अपनी बेटियो को हिंदू धर्म की बाते बताए समझाए ताकि कोई बहन या बेटी कल से लव जिहाद का शिकार न बने

श्री आलोक कुमार ने आगामी कार्यक्रम रामोत्सव , हनुमान उत्सव , स्थापना दिवस के बारे बताया की जिला , प्रखंड , खंड , मोहल्ला समिति, ग्राम समिति तक सारे कार्यकर्म करना है

यह थे मंचासीन

मंच पर उपस्तित विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार,विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय संगठन मंत्रीजितेंद्र पवार, मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा , प्रांत सह मंत्री महेश आंजना , विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी , विभाग सह मंत्री पवन बंजारा मंचासीन थे।

यह थे मौजूद

रतलाम जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल , जिला मंत्री गौरव शर्मा , जिला संयोजक मुकेश व्यास,जावरा जिले के जिला अध्यक्ष मधु सुदन,जावरा जिला मंत्री तूफान सिंह संपूर्ण रतलाम जिला ,जावरा जिला , झाबुआ जिला , प्रखंड , खंड व संपूर्ण हिंदू समाज और व्यापारी बंधु वरिष्ठ समाज सेवी कार्यकर्ता कुटुंब प्रबोधन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे

See also  रतलाम /माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 50 लाख की ड्रग्स (एमडी) के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार

उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख रिक्की सेन ने दी

Share This Article