भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 09 फरवरी शहर के कोठारी वास में सोमवार दोपहर गंभीर हादसा घटित हो गया। निर्माणाधीन मकान के पड़ोस की कच्ची दीवार काम कर रहे मजदूर पर अचानक गिर पड़ी। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। रहवासियों की सहायता से मजदूर को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहा उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोठारी वास स्थित एमएलबी स्कूल के सामने दिनेश पलसोड़ी निवासी राजपुरा माताजी समीप ग्राम चिल्लर का मजदूर निर्माणाधीन मकान का खडडा खोद रहा था तभी उस पर पड़ोस की दो मंजिला कच्ची दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। जिससे मजबूर मलबे में दब गया। वही काम कर रहे मजदूरों और आसपड़ोस के रहवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मजदूर को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। घायल मजदूर को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा। जहा डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को जांच कर इंदौर रेफर कर दिया।
सुचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, शहर के सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के साथ एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पहुंचे।



