AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/श्री गीता मंदिर का 59वां स्थापना दिवस श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया : महाआरती का हुआ आयोजन,मंदिर की स्थापना 1967 में हुई थी।

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260131 WA0617 768x432 1

- Advertisement -

रतलाम। श्री गीता मंदिर की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। मंदिर का 59वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती पंडित चेतन जोशी द्वारा संपन्न कराई गई, जिसके पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

IMG 20260131 WA0031 768x432 1

आरती में नरेंद्र व्यास, संजय व्यास, शंकरलाल राजोरिया, उमाशंकर पालीवाल, सरोज ओझा, गोरधर लाल जसूजा, ज्योति पुरोहित, श्लेष खंडेलवाल, लीला ठक्कर, नीतू व्यास, वीरेंद्र वाफगावकर, हरीश रत्नावत, सुभाष उपाध्याय, महेश शर्मा, मिलिंद कारेंडीकर, बाबूलाल चौधरी, गोरधर जड़वासा, प्रशांत व्यास, प्रतिमा ठक्कर, मधु रत्नावत, रेणु व्यास, संगीता शर्मा, सुनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20260131 WA0029 768x432 1

कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से आरती में सहभागिता की और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उक्त जानकारी श्री गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई।

See also  शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कोरिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article