Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर के रिंग रोड में स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए राज्यसभा सांसद मद से 10 लाख रुपए की स्वीकृति देने पर नेता प्रतिपक्ष सफी अहमद ने दिग्विजय सिंह का जताया आभार,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि शहर के रिंग रोड क्षेत्र में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जर्जर स्थिति में थी। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि नगर निगम के पास बजट की कमी होने के कारण लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट लाइटों का प्रतिस्थापन नहीं हो सका था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा मद से अंबिकापुर नगर पालिक निगम के रिंग रोड में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह राशि अब नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है।

- Advertisement -

शफी अहमद ने कहा कि रिंग रोड क्षेत्र में अंधेरे के कारण विगत दिनों कई सड़क दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाएं भी सामने आई थीं। ऐसे में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि नागरिकों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए रिंग रोड में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू की जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा लगातार प्रयास कर स्वीकृति दिलाने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव को भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि यह पहल शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और इससे हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

See also  बंगाल में पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, बोले- TMC ने युवाओं के सपने कुचले, इनकी तुष्टिकरण की नीति; आरजी कर रेप पीड़िता की मां बोलीं- जबतक न्याय नहीं मिलेगा कंघी नहीं करूंगी
Share This Article