Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अलग अलग मामले में दो फरार आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने यूपी के गाजीपुर एवं पंजाब के बरनाला से किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । अमानत में खयानत के दो अलग-अलग मामलों में सूरजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर और पंजाब के बरनाला में दबिश देकर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में लाखों रुपये के सरिया और कोयले की हेराफेरी का आरोप है।

- Advertisement -

15 लाख से अधिक कीमत का सरिया किया था गायब

- Advertisement -

पहला मामला 14 जनवरी 2026 का है, जब ग्राम नयनपुर निवासी अमित पाण्डेय ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार यू.बी. वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट नयनपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 में 30 टन 160 किलो सरिया लोड कर उत्तरप्रदेश भेजा गया था। आरोप है कि चालक और उसके साथियों ने करीब 15.23 लाख रुपये कीमत का सरिया हड़प लिया। मामले में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए ट्रकों सहित लगभग 1.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है, वहीं एक अन्य आरोपी सुनील विश्वकर्मा को भी मार्च 2026 में गिरफ्तार किया गया था।

गाजीपुर में दबिश देकर पकड़ा फरार आरोपी

मामले का मुख्य फरार आरोपी अनिल यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में दबिश देकर आरोपी अनिल यादव (30 वर्ष) निवासी चौबेपुर,वाराणसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। जिसके बाद उसे 9 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

कोयला हेराफेरी मामले में पंजाब से गिरफ्तारी

See also  CG News: राजधानी में फिर मिली लाश, ठंड से मौत की आशंका

दूसरा मामला 19 फरवरी 2026 का है। बिश्रामपुर निवासी ऋषिकेश पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हिंद यूनाइटेड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रेहर भूमिगत खदान से उड़ीसा भेजा जा रहा 80.29 टन कोयला ट्रकों सहित गायब कर दिया गया। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी बारु राम शर्मा उर्फ अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका था।अब पुलिस ने पंजाब के बरनाला जिले में दबिश देकर दूसरे आरोपी जसपाल सिंह उर्फ बलजीत सिंह (43 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका…

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे, एएसआई देवनाथ चौधरी, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, इमरान खान और रविराज पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में फरार अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article