Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ फैशन शो में चमकी चिरमिरी की बेटी गौतमी स्वामी, हासिल किया दूसरा स्थान,

Priyanshu Ranjan

चिरमिरी – यह साबित करते हुए कि सफलता न संसाधनों की मोहताज होती है और न स्थान की, चिरमिरी की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री गौतमी स्वामी ने अपनी मेहनत और लगन से राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ मिस्टर एंड मिसेस आइकॉन प्रतियोगिता 2025” में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

- Advertisement -

गौतमी ने अपने आत्मविश्वास, विवेक और प्रतिभा के दम पर मंच पर शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चिरमिरी में खुशी की लहर दौड़ गई।

- Advertisement -

उनकी सफलता पर शहर के कांग्रेसी, स्वामी परिवार के हल्दीबाड़ी निवास पहुंचकर पूर्व महापौर के. डोमरु रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुभाष कश्यप, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती गायत्री बिरहा, पार्षद श्रीमती माधुरी कश्यप, सेवादल जिला अध्यक्ष राणा दास, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बीरु खान, कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप प्रजापति, ब्लॉक कांग्रेस सचिव देवनंदन राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गौतमी स्वामी, उनके पिता श्री कन्हैया स्वामी और माता श्रीमती लावन्या स्वामी को बधाई दी।

इस अवसर पर श्रीमती जॉली राय, रिंकू पोड़िया, कविता सोंधिया, सीमा भगत, रीता, एनएसयूआई जिला सचिव विश्वजीत दासगुप्ता, राहुल मलिक, दिनेश प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

See also  Bhavantar Yojana: 3.77 लाख किसानों को मिला लाभ, सीएम मोहन यादव ने खाते में ट्रांसफर किए भावांतर के 810 करोड़ रुपये
Share This Article