AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/सिवरेज सिस्टम से जहरीली गंदगी का हाहाकार ; पूरा शहर गंदगी से लबालब ,नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह कार्य कर रहा : पूर्व विधायक पारस सकलेचा

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

घर-घर में जायगी सिवरेज की गन्दगी,बीमारीया बढ़ेगी शहर में चारों ओर

- Advertisement -

रतलाम/सिवरेज सिस्टम पूरी तरह से फ्लॉप हो गया है , नगर निगम ठेकेदार के एजेंट के रुप में कार्य कर रहा है । यह आरोप पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया ।

रतलाम शहर के सिवरेज सिस्टम को भ्रष्टाचार के चलते अवैज्ञानिक तरीके से बनाया गया है । उसीका परिणाम है की थोड़ी सी बरसात में पूरे शहर के नाले सिवरेज की गंदगी से लबालब होगये । और सारी सड़कों पर सिवरेज का जहरीला काला पानी फैल गया । यह पानी अब घरों में जा रहा है , और शहर में चारों ओर बिमारीया बढेगी ‌।

सकलेचा ने कहां की सिवरेज सिस्टम में 100 करोड़ से ऊपर का भ्रष्टाचार हुआ । 6 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने थे उसकी जगह मात्र दो ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए । और 53273 मकान को सीवरेज लाइन से जोड़ने की जगह 26939 मकान को जोड़कर 138 करोड़ रूपया निकाल लिया गया । जिस लेवल से पाइप डालना थे , नहीं डाले गए । उचित स्थान पर मेनहोल और हाउस सर्विस चैंबर नहीं बनाए गए । ठेकेदार ने शहर में कई घरों के सिवरेज के आउटफ्लो को नालियों में छोड़ दिया । अधिकांश नागरिकों ने सिवरेज सिस्टम के ठीक से कार्य नहीं करने से , अपने घरों के कनेक्शन को तोड़ दिया , और नाली में छोड़ दिया । उसी का परिणाम है की शहर के सारे नाले सिवरेज की जहरीली गंदगी से भरे हुए हैं । और बरसात में जहरीली गंदगी सड़कों पर फैल गयी है ‌।

See also  Ratlam News: रतलाम में होगा राइज कॉन्क्लेव: 27 जून को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा भव्य आयोजन, युवाओं को मिलेंगे 500 रोजगार के ऑफर लेटर

सकलेचा ने आरोप लगाया कि सीवरेज योजना के फ्लाप होने पर भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । जबकि योजना पूर्ण होने के बाद 5 वर्ष डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के रूप में रखे गए हैं । नगर निगम के अधिकारी सिवरेज योजना में 100 करोड़ से भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ठेकेदार के एजेंट की तरह कार्य कर रहे हैं ।

Share This Article