Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर-ऑफिस पर ED का छापा

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई.राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापामारी की। घर के बाद राज कुंद्रा के दफ्तर में भी छापा मारा गया है।

- Advertisement -

संभल के ल‍िए आज का द‍िन चुनौतीपूर्ण! जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट

- Advertisement -

इसके अलावा मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों की तलाशी ली जा रही है। इसके जरिए ED मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे माध्यमों से पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन का पता लगा रही है।

राज कुंद्रा पर आरोप हैं कि वो एप हॉटशॉट के जरिए पोर्न कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं और इसका प्रोडक्शन भी करते हैं। इस एप के मालिक राज कुंद्रा हैं। उनकी ये एप पहले गूगल और एप्पल में उपलब्ध थी, हालांकि 2021 में उनके खिलाफ केस होने के बाद इसे हटा दिया गया था।

राज कुंद्रा के लिए सिंगापुर में रहकर काम करने वाले अरविंद्र श्रीवास्तव के कानपुर स्थित घर में भी छापा मारा गया है। सूत्रों के मुताबिक अरविंद की पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव का मायका कानपुर के बर्रा-8 स्थित एमआईजी ब्लॉक ए में है। बर्रा स्थित पीएनबी बैंक में 10 जनवरी 2008 में मां के साथ ज्वाइंट खाता खुलवाया था।

See also  उज्जैन ; महाकाल भोले बाबा की नगरी में नवनिर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम का हुआ भव्य उद्घाटन : भगवान लक्ष्मी नारायण आचार्य के विग्रहों की हुई प्राण प्रतिष्ठा,विशाल शोभा यात्रा में समाज हुआ सम्मिलित
Share This Article