कलेक्टर रेना जमील और जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने अधिकारियों को मैदानी निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश,
सूरजपुर। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी लगातार मैदानी भ्रमण कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में आवास चौपाल आयोजित कर हितग्राहियों को निर्माण संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।