AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन ; महाकाल भोले बाबा की नगरी में नवनिर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम का हुआ भव्य उद्घाटन : भगवान लक्ष्मी नारायण आचार्य के विग्रहों की हुई प्राण प्रतिष्ठा,विशाल शोभा यात्रा में समाज हुआ सम्मिलित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260409 WA0076

- Advertisement -

उज्जैन / 10 अप्रैल प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य श्री 1008 सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के विशाल वृक्ष की 150 से अधिक शाखाओं में महाकाल भगवान की पावन नगरी उज्जैन में गुरुवार को पूज्य गुरुवर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन सानिध्य में एक सुंदर आश्रम मुकुलित हुआ बैंक कॉलोनी, सुभाष नगर उज्जैन में नव निर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम में भगवान लक्ष्मी नारायण, आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज, सतगुरु स्वामी सर्वानंद जी महाराज, सतगुरु शान्ति प्रकाश जी महाराज, सद्गुरु हरिदास राम जी महाराज के श्री विग्रहों की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा, हवन यज्ञ अनुष्ठान के साथ किया। आश्रम के उद्घाटन समारोह के पावन अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई पूज्य गुरुदेव एवं संत मंडल के श्री मुख से भजन सत्संग भक्ति का रसपान हुआ

IMG 20260409 WA0075

उद्घाटन के शुभ अवसर पे ग्वालियर से संत हरिओम लाल जी मेहराम, इंदौर से स्वामी लाल चन्द जी जयपुर से पूज्य स्वामी मोहन लाल जी (स्वामी मोनू राम जी) एवं आस पास के आश्रम के संत एवं प्रेमी सेवादारी सम्मिलित हुए ! आश्रम पर अब प्रतिदिन सुबह शाम, भजन, संकीर्तन, सत्संग, आरती, भोग, आदि आयोजन होंगे !!

See also  CWC ने मैनेजमेंट ट्रेनी और अकाउंटेंट समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, एमबीए और बीकॉम डिग्री धारक करें आवेदन
Share This Article