AAJ24

[state_mirror_header]

नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर की EC अधिकारियों ने की जांच मचा हड़कंप

Aaj 24
By Aaj 24

महाराष्ट्र से आई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लातूर पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने जांच की है। हेलीकॉप्टर की चुनाव अधिकारियों ने महाराष्ट्र के लातूर में जांच की। केंद्रीय मंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच से पहले चुनाव अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच की थी। उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की दो दिन में दो बार चेकिंग की गई थी।

- Advertisement -

दरअसल सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को लातूर जिले के औसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी अभिमन्यु पवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान निर्वाचन आयोग की टीम वहां पहुंची और अधिकारियों ने उनके हेलिकॉप्टर और बैग की चेकिंग की।

- Advertisement -

इससे पहले शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे की दो दिन में दो बार चोकिंग की गई थी। सोमवार को यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही EC के अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे का बैग चेक  किया। वो महाराष्ट्र के विदर्भ के दौरे पर थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार (11 नवंबर) को वनी में संजय डेरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैग चेकिंग का वीडियो भी शेयर किया था।

वहीं दूसरी बार चेकिंग मंगलावर को की गई। मंगलवार को उद्धव के हेलिकॉप्टर की सोलापुर में दूसरी बार तलाशी ली गई थी। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (12 नवंबर) को भी जब उनकी बैग की जांच की गई तो उन्होंने वीडियो बना लिया। सोमवार को हुई तलाशी का भी वीडियो बनाया था।

See also  छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 31 दिसंबर को घोषित होगी चुनाव तिथियां
Share This Article