Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कुकी-मैतेई के बीच फिर से हिंसा शुरू; मणिपुर के दो जिलों में गोलीबारी, लोग बोले- मोर्टार दागे

Aaj 24
By Aaj 24

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकली जिलों में गोलीबारी हो रही है। लोगों के मुताबिक मोर्टर भी दागे जा रहे हैं। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच एक बार फिर हिंसा शुरू हुई है।

- Advertisement -

दोनों जिलों के कई इलाकों में 24 दिसंबर से जारी गोलीबारी की घटना ने शुक्रवार को बड़ा रूप लिया। इन जिलों के यिंगांगपोकपी, थमनापोकपी, थंबापोकपी, सबुंगखोक खुनौ, शांति खोंगबल सहित दूसरे इलाकों में दहशत है।

- Advertisement -

यिंगंगपोकपी में ग्रामीणों ने अधिकारियों से उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है। गोलीबारी की घटनाओं में फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है।

राज्य के CM एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा था- उन्होंने सुरक्षा सलाहकार और मणिपुर के डीजीपी को इंफाल पूर्वी जिले में सिक्योरिटी और मजबूत करने का निर्देश दिया है। सुरक्षाबल उग्रवादियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।

25 दिसंबर को सीएम ने कहा था कि मणिपुर को तत्काल शांति की जरूरत है। दोनों समुदायों (कुकी-मैतेई) आपसी समझ बनाएं। हम किसी खास समुदाय के खिलाफ नहीं हैं।

See also  PM ने सोनमर्ग टनल का इनॉगरेशन किया
Share This Article