AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/महाकाल की शरण में बॉलीवुड हस्तियां : अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद,दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260401 WA0020

- Advertisement -

उज्जैन – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिरमें बुधवार तड़के फिल्मी सितारों की गहरी आस्था देखने को मिली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे।

नंदी महाराज का पूजन मांगी मनोकामना

IMG 20260401 WA0023

तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल का ध्यान किया और जाप करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी महाराज का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में

महाकाल दरबार में अक्सर देश-विदेश की बड़ी हस्तियां चाहे वह राजनेता हों, संत-महात्मा या फिल्मी कलाकार—आस्था के साथ पहुंचती हैं। इसी क्रम में बुधवार को फिल्म जगत की इन तीन प्रमुख हस्तियों ने बाबा के चरणों में शीश नवाया।

प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी

दर्शन के बाद जैसे ही ये सितारे मंदिर परिसर से बाहर निकले, प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने तीनों कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया। वहीं पुजारी यश शर्मा ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

See also  उज्जैन/पुलिस विभाग द्वारा उच्च स्तरीय सेमिनार का आयोजन ; आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर,4-S मॉडल के साथ सिंहस्थ-2028 की ओरः अनुभव, संवेदनशीलता, समन्वय और भविष्य की रणनीति पर चर्चा
Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com