Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

उज्जैन/महाकाल के दर पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया: भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सरहाना की,किया भव्य स्वागत

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

उज्जैन। पद्मश्री आनंद कुमार और प्रवीण तोगड़िया रविवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की जमकर सरहाना की।

- Advertisement -

प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत-सत्कार किया।

दर्शन के बाद पद्मश्री आनंद कुमार ने कहा कि यहां आकर बड़ा अच्छा लगा बाबा महाकाल के दर्शन कर यहां से एक नई ऊर्जा का एहसास हुआ। मैं यहां की विधि व्यवस्था से बहुत प्रभावित हुआ हूं।

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भी किए दर्शन

इसी दिन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी महाकाल मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। उन्होंने नंदी के पास बैठकर भगवान भोलेनाथ के समक्ष प्रार्थना की। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया अक्सर बाबा महाकाल में दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। वहीं सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार एक प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ और शिक्षक हैं, जिन्हें 2023 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म श्री (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है। आनंद कुमार बिहार के रहने वाले हैं और आर्थिक रूप से कमजोर 30 मेधावी छात्रों को मुफ्त में आईआईटी (IIT) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं।

See also  उज्जैन/महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक ;क्षिप्रा नदी के घाटों का 85 करोड़ की लागत से पुनर्विकास हेतु टेंडर जारी करने एवं 200 करोड़ के बॉन्ड्स जारी करने के प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई,वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट हुआ प्रस्तुत
Share This Article