Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सेंट्रल जीएसटी के दो अफसरों ने मांगी 75 हजार की रिश्वत, CBI ने किया गिरफ्तार

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर. सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे.

- Advertisement -

1988 में मर्डर… 25 साल तक हाई कोर्ट में चला केस, अब 104 साल के व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दी बेल?

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनल्टी का डर दिखाया. इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे. छत्तीसगढ़ में ऐसा पहला मौका है, जब सीजीएसटी अफसरों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है.

See also  कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में सूरजपुर में स्वास्थ विभाग की संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने प्रसव संबधित मामलों में गंभीरता से कार्य करने पर दिया जोर
Share This Article