Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें पुलिस जवान समेत अन्य लोगों का नाम लिखा हुआ है. इस घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शव लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे. भीड़ को नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, टीकरापारा थाने के एक हवलदार की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की है. मृतक का नाम मोहम्मद शहजाद शेख बताया जा रहा है. बीते दिनों मारपीट मामले में मृतक और उसके दोनों बेटों को पुलिस ने थाने लाया था. इस बीच शहजाद की खुदकुशी का मामला सामने आ गया.

- Advertisement -
See also  रतलाम/ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा 2026 : कल होंगे दो सेमीफाइनल, विजेता खेलेगा फाइनल,भाविन 11 ने की जीत दर्ज, किया सेमीफाइनल में प्रवेश
Share This Article