AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम जिले के बाजना थाना में 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश ; फरियादी मुनिम ही निकला चोर, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,25 जून पांच दिन पूर्व हुई बाजना थाना क्षैत्र अंतर्गत हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फरियादी मुनिम ने अपने साथी के साथ मिलकर षड़यत्र पूर्वक चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी कैलाश पिता बापुलाल नागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ ने 20 जून को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया की वह बाजना से व्यापारी अनिल कुमार, सुनिल कुमार गुप्ता पचौर के व्यापार के रुपये उगाकर बस मे बैठकर रतलाम जाते समय उसके पास रखे बैग मे कुल 9,73,750 रुपये कि राशि बैग सहित उसके मुह पर पास बैठे वयक्ति ने कुछ लिकविड नुमा पदार्थ उडाया जिससे फरियादी कि आखों मे जलन हुई तथा गहरी निन्द लग गई जिसका फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी द्वारा फरियादी का रुपयो से भरा बैग लेकर गायब हो गया। फरियादी पचौर के व्यापारी के यहां विगत 20 वर्षो से मुनिम के रुप मे रुपये उगाई का कार्य करता है ।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की वारदात मे फरियादी / मुनिम ने अपने साथी मुकेश सक्सेना के साथ मिलकर षडयंत्र पुर्वक योजना बनाई कि वे दोनो मिलकर व्यापारी अनिल कुमार, सुनील कुमार गुप्ता निवासी पचौर के रुपये चोरी कर व्यापारी एवं पुलिस को गुमराह कर झुठी जानकारी देकर अवैध लाभ कमा लेंगे और किसी को कोई शंका भी नही होगी। इस प्रकार फरियादी मुनिम स्वयं द्वारा झुठी कहानी बनाकर व्यापारी के रुपये अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करवाये तथा बेहोश होने का ढोंग किया और बस मे जानबुझकर सोता रहा।

See also  अंग्रेजी शराब अफरा-तफरी बिक्री मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 100 पाव शराब के साथ 1 आरोपी पकड़ा गया था

गिरफ्तार आरोपी

कैलाश पिता बापु नागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ

मुकेश पिता राजेन्द्र सक्सेना उम्र 35 साल निवासी ग्राम पानिया थाना पचौर जिला राजगढ

जप्तशुदा मश्रुकाः– 9,50,000 /- रुपये (नौ लाख पचास हजार रुपये ) मय बैग।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी रणजीत सिंगार, उनि के.एल.रजक , सउनि योगेश निनामा, सायबर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार प्रआर 80 ज्ञानेन्द्र सिंह,प्रआर 154 शैलेन्द्र सिंह, प्रआर. 416 दिलीप रावत(थाना माणक चौक), आर. 954 प्रेम निनामा, आर 1161 शंकर राव शिन्दे , आर.1136 किशन मचार, आर 1165 दरबार जमरा, आर 709 नरवर मईडा, की सराहनीय भुमिका रही है।

Share This Article