भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम, 14 फरवरी 2026।दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा रतलाम ट्रॉफी 2026 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा

पहला मुकाबला: पहले मैच में स्टार 11 ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 66 रन बनाए। जवाब में अंबर ने 5.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अनिकेत टकवाने को बेस्ट बैट्समैन एवं प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि सुमित अक्की बेस्ट बॉलर रहे

दूसरा मुकाबला: शेरानी बनाम सुखेड़ा स्पार्टन
दूसरे मैच में शेरानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन बनाए। जवाब में सुखेड़ा स्पार्टन ने 9.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इरफान पठान बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बैट्समैन रहे, जबकि अक्षय शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए।

पहला मैच अंबर और इंडियन गोल्ड रिलायबल के बीच हुआ, जिसमें अंबर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इंडियन गोल्ड रिलायबल ने 9.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। दूसरा मुकाबला जवाहर और सुखेड़ा स्पार्टन के बीच देर रात तक खेला गया।

इस अवसर पर अक्षय संघवी, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला एवं वसीम खान ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अक्षय संघवी मित्र मंडल का मोतियों की माला से स्वागत किया, जिसके बाद मुकाबलों की शुरुआत हुई।

आयोजन समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार का मैच रात्रि 9:00 बजे प्रारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार एवं आकर्षक शील्ड प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹50,000 नगद, शील्ड के साथ स्कूटर, फ्रिज एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को कूलर प्रदान किया जाएगा। आयोजन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
आयोजन समिति रही सक्रिय
आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन ‘लाला’, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, सूर्यपाल बन्ना, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी, जतीन उपाध्याय, अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनू पड्या, कमल मेनी काका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति सदस्य ओम जाट, पीयूष कप्तान एवं हितेश बरमेचा ने दी।
