AAJ24

[state_mirror_header]

नोएडा की आग दिल्ली तक पहुंचीः अब दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग, नेशनल कैंपेन कमेटी ने रेखा गुप्ता सरकार को लिखा पत्र

Priyanshu Ranjan

न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर मजदूरों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हिंसक प्रदर्शन किया। अब इसकी आग दिल्ली तक पहुंच गई है। नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बॉन्डेड लेबर (NCCEBL) ने रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) को पत्र लिखकर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की है। नई न्यूनतम मजदूरी दरें तुरंत घोषित करने की मांग करते हुए कमेटी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, श्रम सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।

नेशनल कैंपेन कमेटी ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि मजदूरों की इस जायज मांग को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द नई दरों की घोषणा कर दी जाए। इससे हजारों गरीब मजदूरों को समय पर राहत मिल सके।

- Advertisement -

इस पत्र में कहा गया है कि हर साल की तरह इस बार भी एक अप्रैल तक नई दरों की घोषणा हो जानी चाहिए थी। संगठन ने लिखा-दिल्ली में काम करने वाले दिहाड़ी और प्रवासी मजदूर अक्सर एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं। अगर नई मजदूरी दरें समय पर घोषित नहीं हुईं तो उन्हें बढ़े हुए वेतन का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसलिए 2026 की नई न्यूनतम मजदूरी दरों की घोषणा दिल्ली सरकार द्वारा तुरंत कर दी जाए।

- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट के 1992 के फैसले का दिया हवाला

कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के 1992 के फैसले (Secretary vs. Management of Reptakos Brett. And Co. Ltd.) का हवाला देते हुए मांग की है। मजदूरी तय करते समय उसमें दिए गए दिशानिर्देशों को आधार बनाया जाए, ताकि असंगठित और प्रवासी मजदूरों को उनका हक मिल सके।

See also  छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल: भाजपा विधायक रिकेश सेन ने जताया जान का खतरा...

हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ने के बाद नोएडा में प्रदर्शन

बता दें कि नोएडा के विभिन्न औद्योगिक इलाकों में 13 अप्रैल 2026 को न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने सड़कें जाम कीं, कुछ जगहों पर पथराव किया और वाहनों में आग तक लगा दी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक बुरी तरह जाम रहा। नोएडा में हुआ यह प्रदर्शन हरियाणा सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम मजदूरी में करीब 35 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के फैसले के बाद और भड़का है। नोएडा के मजदूर अब पड़ोसी राज्य हरियाणा की बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने लिए भी समान बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

Share This Article