Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

ऐसा होता है ‘जन’ सेवक? VIP के लिए ट्रैफिक खुला, आम आदमी जाम में पिस रहा, ‘जन सेवकों’ से जन-जन हो रहा परेशान!

Priyanshu Ranjan

लखनऊ. राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते राजधानी में जाम लग गया. जिससे लखनऊ पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट फेल साबित हो गया. हजरतगंज के आसपास इलाके में भीषण जाम लग गया. लोहिया पथ से लेकर पुराने लखनऊ तक लंबा जाम देखने को मिला. पुराने लखनऊ तक हर चौराहे पर भीषण जाम रहा. एआई से ट्रैफिक मैनेजमेंट का प्रशासन का दावा फुस्स निकल गया. इन सबके बीच विचार करने वाली बात ये हा कि VIP के लिए ट्रैफिक खुला रहता है, लेकिन आम आदमी जाम में पिसता रहता है.

- Advertisement -
हजरतगंज सहित आसपास के इलाकों में जाम लंबा जाम देखने को मिला. लालबाग, हजरतगंज इलाके में आम जनता जाम से परेशान दिखी. लालबत्ती चौराहा, कैंट फ्लाईओवर पर गाड़ियां फंसी. VIP मूवमेंट के चलते गाड़ियां समेत एंबुलेंस भी फंसी रही.
बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं. वे यहां सांसद खेल महाकुंभ कार्यक्रम शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ’12 वर्षों में खेल में बहुत बदलाव आया. लखनऊ पहले भी स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता था. आज गांवों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है. मुख्यमंत्री योगी हजारों करोड़ खर्च कर रहे है’. उन्होंने आगे कहा कि ‘खेलो इंडिया’ प्रोग्राम से स्पोर्ट्स में बेटियों की भागीदारी बढ़ना उत्साहजनक है. देश के कई शहरों में ‘खेलो इंडिया वीमेन्स’ लीग हो रही है, और इनमें महिलाओं की भागीदारी काफी ज्यादा है.

सशक्तिकरण का नया दौर- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘लखनऊ हमेशा से अपने समृद्ध स्पोर्टिंग कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां स्पोर्टिंग कल्चर को और अधिक विकसित करने के उद्देश्य से ही यह सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन शुरू किया गया है. लखनऊ शहर में स्पोर्टिंग फैसिलिटीज़ का और अधिक विस्तार करने का मेरा प्रयास है. पिछले दशक में भारत में खेलों का एक नया युग शुरू हुआ है. यह युग केवल भारत को एक बड़ी खेल शक्ति बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलों के माध्यम से समाज के सशक्तिकरण का भी नया दौर है. खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा को भी पुनर्स्थापित किया है. गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही है.’

See also  रतलाम में पुलिस कार्रवाई ; तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पर्दाफाश : दोस्त ही निकला लुटेरा ,लूट करने वाले छ: आरोपी गिरफ्तार
Share This Article