AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा में रोमांच जारी:कोहिनूर,रतलाम इंडियन और सुखेड़ा स्पार्टन ने जीते रोमांचक मुकाबले,रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष जवाहर व्यायाम शाला परिवार के पहलवान, कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रहे मुख्य अतिथि

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

DSC 4327 scaled

- Advertisement -

रतलाम।10 फरवरी दो बत्ती स्थित नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में रतलाम ट्रॉफी 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा हो रही इसमें 3 टीमों की रोचक मुकाबला हुआ

DSC 4328 scaled

रविवार को तीन मैच खेले गए।

पहला मैच कोहिनूर फाइनेंस 11 के बीच खेला गया टॉस जीतकर कोहिनूर ने पहले बल्लेबाजी की और 6 विकेट होते हुए 76 रन बनाए और फाइनेंस 11 आठ ओवर में 64 रन ही बना सकी इस तरह कोहिनूर 12 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच बाबिर रहे।

DSC 4332 scaled

दूसरा मैच रतलाम इंडियन और फोर कॉप्स के बीच खेला गया।रतलाम इंडियन ने 6 विकेट खोते हुए 83 रन बनाएं जबकि फोर कॉप्स पांच विकेट खोते हुए 73 रन ही बना सकी। रतलाम इंडियन 10 रन से जीती। मैन ऑफ द मैच इमरान रहे।

DSC 4307 scaled

तीसरा मैच वंदे मातरम और सुखेड़ा स्पार्टन के बीच खेला गया वंदे मातरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 बनाएं और7 विकेट खोए और सुखेड़ा स्पार्टन को 75 रन का लक्ष्य दिया सुखेडा स्पार्टन में 5 विकेट होते हुए 76 रन बनाए इस प्रकार सुखेड़ा स्पार्टन 5 विकेट से जीती। मैन ऑफ़ द मैच अनिल रहे।

सोमवार पहला मैच

जवाहर और कोहिनूर के बीच खेला गया जवाहर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की।

अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष प्रीतेश गादीया, वैभव जाट पहलवान ,शांतिलाल शर्मा, शरद जोशी, हितेश बरमेचा, सुनील पारीख, हेमंत मूणत रहे तथा दूसरे मैच के दौलत पहलवान, सलाम पहलवान जगदीश पहलवान रहे संयोजक सुशील संघवी,संरक्षक अशोक जैन लाला व आयोजक अक्षय संघवी व मंडल मंचासीन रहा।

See also  रतलाम चैंपियन लीग : RCL के चौथे दिन तक हुए 12 मैचों में 160 चौके और 183 छक्कों की हुई बरसात : आज के मैच जाने - होगी जोरदार टक्कर

अतिथियों का स्वागत अक्षय संघवी , अशोक जैन लाला, सुशील संघवी एवं अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा किया गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और खिलाड़ियों ने अतिथियों का मोतियों की माला से स्वागत किया।

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, संरक्षक अशोक जैन लाला, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प साखला, वसीम खान, सोहन कटारिया, कुंदन बन्ना, सुनील राठौड़, रवि सेन, बलवंत सिंह गोयल, मुकेश व्यास, तन्मय राठौड़, किशन सोनी, अजय सोनी,जतीन उपाध्याय,अक्षत उपाध्याय, मोनू मराठा, अंकित परासिया, रुद्र शर्मा, मोनु पड्या सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी समिति सदस्य पीयूष कप्तान द्वारा दी।

Share This Article