Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की हो चुकी है पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी- गृहमंत्री विजय शर्मा,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी स्थानीय है और उसकी पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। सरकार और पुलिस दोषी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य पेश कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

- Advertisement -

टीएस सिंहदेव की कड़ी कार्रवाई की मांग पर विजय शर्मा ने कहा कि दंड देने का अधिकार न्यायालय का होता है, सरकार का नहीं। उन्होंने कहा कि इतने सुलझे नेता से इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी और दोषी को जल्द सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

- Advertisement -

5 राज्यों के चुनाव पर बयान

विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और बंगाल में परिवर्तन की संभावना है।

भूपेश बघेल पर पलटवार

असम में भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वहां घुसपैठ जैसी समस्याओं पर बेहतर काम किया है और कांग्रेस को जनता के हित में किए गए कार्यों पर भी बोलना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल जहां जाते हैं, वहां भाजपा को जीत दिला कर आते हैं।

ताड़मेटला घटना पर टिप्पणी

ताड़मेटला घटना को याद करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद की वह सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक थी, लेकिन अब ऐसे घटनाओं को अंजाम देने वाले कई नक्सली या तो खत्म हो चुके हैं या पुनर्वास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

See also  मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के फूलों की होली मोहत्सव की धूम : राज्य भर से जुटे कलमवीर, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि,गुलाब की पंखुड़ियों और चंदन की सुगंध से महका भोपाल
Share This Article