Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम चैंपियन लीग : RCL के चौथे दिन तक हुए 12 मैचों में 160 चौके और 183 छक्कों की हुई बरसात : आज के मैच जाने – होगी जोरदार टक्कर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

image 870x 69c9cc58547de

- Advertisement -

रतलाम / 30 मार्च स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल का चौथा सीजन अपनी लोकप्रियता के साथ दर्शकों का अपार संख्या में प्रतिदिन दिन तीन मैच खेले जा रहे
समिति संयोजक विकास कोठारी यतेन्द्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि रविवार प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रवेश कर गया प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया

मैच के अतिथि बीजेपी पार्षद परमानंद योगी, हितेश कामरेड , शक्ति सिंह,योगेश पापटवाल एवं भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी रहे

प्रथम मैच शैरानी सुपर किंग्स और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के साथ फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर 142 रनों का लक्ष्य ,शक्ति घिसे 37, अनिल निनामा 46 की शानदार पारी के साथ शैरानी सुपर किंग्स को दिया शेरानी सुपर किंग्स के गेंदबाज वसीम पिपलोदा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया ।
शेरानी सुपर किंग्स के बल्लेबाज मोइन शिरानी ने 20 बालों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से आतिशी पारी खेलते हुए 53 रन मात्र 20 बालों में पर और रवि सेन मात्र 18 बालों में धुंआधार 55 रन बनाकर शैरानी टीम को जीत दिलाई । मेन ऑफ द मैच रवि सेन रहे ।

दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स और इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य दिया बल्लेबाज अजय मालाकार 18, विशाल 20, राजेश सोनकर 30 रॉबिन बेंजामिन 19 ने बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन गोल्ड ने 117 रन 9 विकेट गवाकर मैच हार गई । मेन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे ।

See also  रतलाम निगम परिषद के सफलतम् तीन वर्ष पूर्ण ; धर्मेन्द्र व्यास व कार्यकर्ताओं ने महापौर पटेल का किया स्वागत - सम्मान

तीसरा मैच यू एस एन फाल्कन वि हिन्द टाइटंस के मध्य खेला जा रहा भाविक जैन की शानदार बल्लेबाजी के साथ दस ओवर में 95 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में हिंद टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने 4 बालों पर 16 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की और हिंद टाइटंस 7.4 ओवर में मैच जीत लिया

दिनांक 30 मार्च मैच

इंडियन गोल्ड वि रतलाम रॉयल चैलेंजर्स

हाट रोड वि यू एस एन फाल्कन एन एन जी

NNG धम्मू इलेवन वि ब्रदर्स यूनाइटेड
के मध्य खेले जाएंगे। स्कोरर दिग्विजय सिंह ।

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय , अशोक पोरवाल, देव शंकर पांडे, विजय भाटी एडवोकेट, कमल धाकड़, दीपक मईड़ा ,प्रिंस बना , अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।

Share This Article