Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा पुलिस ने धावक अनिमेष कुजूर को किया सम्मानित, ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जताया गर्व

Aaj 24
By Aaj 24

100 मीटर में 10.14 सेकंड और 200 मीटर में 20.32 सेकंड का प्रदर्शन कर बनाई पहचान, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में पहचान बनाने वाले भारतीय धावक अनिमेष कुजूर को सरगुजा पुलिस परिवार ने सम्मानित किया। रक्षित केंद्र अंबिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

- Advertisement -

अनिमेष कुजूर सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर के सुपुत्र हैं। समारोह का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा और डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। अधिकारियों ने अनिमेष की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

- Advertisement -

100 और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन

अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। जर्मनी के वेट्ज़लर में उनके प्रदर्शन ने उन्हें विदेश में सबसे तेज भारतीय धावक होने का गौरव दिलाया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय दर्ज कर उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।IMG 20261027 WA0045

वे डायमंड लीग में हिस्सा लेने और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी बताए गए हैं। एशियाई खेल 2026, एशियाई रिले चैंपियनशिप, सीनियर फेडरेशन कप 2026 और इंटर-स्टेट प्रतियोगिता में उनके पदक और प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स में उनकी पहचान मजबूत की है।

जशपुर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

See also  मोहम्मद गौस बेग भारत की नई वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1,2026 में रेफरी के रूप में आमंत्रित, सूरजपुर के खेल जगत में हर्ष

2 जून 2003 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे अनिमेष ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर खेल जगत में अपनी जगह बनाई। उनकी उपलब्धियां प्रदेश के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं।

साइबर जागृति अभियान में सरगुजा रेंज को प्रथम स्थान

कार्यक्रम के अंत में एक अन्य उपलब्धि के लिए सरगुजा पुलिस की सराहना की गई। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त साइबर जागृति अभियान में सरगुजा पुलिस को रेंज में प्रथम स्थान मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक बंसोड़, प्रशिक्षु आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक तुल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा, प्रशिक्षु सूबेदार गुलशन चंद्रा सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article