AAJ24

[state_mirror_header]

उत्तरप्रदेश में दबिश देकर अमानत में खयानत मामले के फरार आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan
Oplus_16908288

पूर्व में 3 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार, सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए ट्रक सहित 2 अन्य ट्रक कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये का जप्त,

- Advertisement -

सूरजपुर। बीते 14 जनवरी 2026 को ग्राम नयनपुर निवासी अमित पाण्डेय ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके यू.बी. वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड प्लाट नयनपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 के चालक राहुल सिंह यादव में 30 टन 160 किलो सरिया (छड) लोड कर भदौरी उत्तरप्रदेश के लिए निकला था, जो बेईमानीपूर्वक अमानत में खयानत कर उक्त सरिया कीमत 15 लाख 23 हजार 908 रूपये का गायब कर दिया है।

- Advertisement -

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 316(3), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), (ए), 238, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पूर्व में दिनांक 01.02.2026 को आरोपी मनीष यादव, सूरज सोनी, मनीष सिंह परिहार को गिरफ्तार कर सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए ट्रक सहित 2 अन्य ट्रक कीमत 1 करोड़ 50 लाख रूपये का जप्त किया था। इस मामले में आरोपी सुनील विश्वकर्मा फरार था।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी कर पकड़ने पुलिस टीम गठित कर लगाया था। थाना सूरजपुर पुलिस प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से उत्तरप्रदेश के विंध्याचल जिला मिर्जापुर में दबिश देकर आरोपी सुनील विश्वकर्मा पिता राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बहुर थाना सिंगरामऊ जिला जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश को पकड़ा।
पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत दिनांक 16.03.2026 को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी व सीएसपी बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एएसआई देवनाथ चौधरी, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, चन्द्रप्रकाश साहू सक्रिय रही।

See also  रायपुर: वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा
Share This Article