Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रायपुर: वित्त मंत्री चौधरी की बजट प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री वर्मा के साथ मंत्री स्तरीय चर्चा

Priyanshu Ranjan

 रायपुर, 12 फरवरी 2025

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके पर वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता सहित राजस्व एवं खेल विभाग और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

See also  सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी, खरीदी-बिक्री के मामले में इंड-टू-इंड विवेचना कर अब तक 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,
Share This Article