AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त, सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी -रवि मित्तल के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नियुक्ति के बाद हुई

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें जनसंपर्क आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे उनकी भूमिका और ज्यादा अहम हो गई है।

- Advertisement -

रजत बंसल की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सरकार के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम है। उनके अनुभव और काम करने के तरीके को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे नई जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से संभालेंगे।

कई बड़े विभागों की जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद रजत बंसल को कई अहम विभागों का प्रभार दिया गया है। इनमें जनसंपर्क विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद, भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) शामिल हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब मौजूदा जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल की नियुक्ति प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हो चुकी है।

पढ़ाई और करियर का शानदार सफर

रजत बंसल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ और दिल्ली के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई। उन्होंने BITS पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की और पढ़ाई के दौरान फ्रांस में ट्रेनिंग का मौका भी मिला। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने Infosys, पुणे में काम किया, लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सर्विस था। पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास में उन्होंने IAS बनने का सपना पूरा किया।

अहम पदों पर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

See also  मणिपुर में भूकंप के झटके

आईएएस बनने के बाद 2012 में उन्होंने सेवा शुरू की। उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने राजनांदगांव और सूरजपुर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। रजत रायपुर नगर निगम के कमिश्नर भी रह चुके हैं और हाल ही में वाणिज्य कर आयुक्त और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्य कर रहे थे

Share This Article