एसपी योगेश पटेल ने जारी किया स्थानांतरण आदेश, 8 निरीक्षक, 2 एसआई, 8 एएसआई सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की बदली गई जिम्मेदारी
सूरजपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ कुल 73 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस आदेश में 8 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक (एसआई), 8 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा प्रभारी, नंद किशोर गौतम को रक्षित केंद्र से रीडर टू एसपी, रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला, मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी तथा ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह रुपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है, जबकि जावेद मियांदाद को डीसीबी/डीसीआरबी से प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी के पद पर पदस्थ किया गया है।
एसआई और एएसआई स्तर पर भी बदलाव
उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर से हटाकर बसदेई चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं हीरालाल साहू को थाना प्रभारी रमकोला से सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ किया गया है।
आठ एएसआई के स्थानांतरण के तहत अरुण गुप्ता को साइबर सेल सूरजपुर से चौकी प्रभारी करंजी, अमरेश सिंह को रक्षित केंद्र से साइबर सेल सूरजपुर, वरुण तिवारी को रक्षित केंद्र पेट्रोल पंप से थाना जयनगर तथा पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर भेजा गया है।
इसके अलावा बबीता यादव को थाना बिश्रामपुर, राकेश यादव को थाना प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को थाना बिश्रामपुर से थाना चंदौरा और सुनील भारती को थाना चंदौरा से थाना भटगांव में पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षकों की भी बदली गई पदस्थापना
एसपी द्वारा छह प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण भी किए गए हैं। इनमें सुनील लकड़ा और हंसराम कनेडिया को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर, महेंद्र सिंह को झिलमिली से ओड़गी, नवीन सिंह को रक्षित केंद्र से यातायात शाखा, आनंद सिंह को रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली तथा ईश्वर सिंह को चौकी सलका से चौकी बसदेई भेजा गया है।
47 आरक्षकों का भी हुआ स्थानांतरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा 47 आरक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इनमें ममता केरकेट्टा को रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली, अंजना एक्का को बसदेई चौकी, अर्जुन सिंह और नरेंद्र सिंह को कोतवाली, रामुराम भगत को बसदेई, प्रमेंद्र सिंह को कुदरगढ़ चौकी से रक्षित केंद्र तथा चंदर साय राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली भेजा गया है।
इसी क्रम में सुधारण सिंह को रामानुजनगर से रक्षित केंद्र, झुमुक लाल को रक्षित केंद्र से कोतवाली, बालिक राम पैंकरा को मोहरसोप चौकी से रक्षित केंद्र तथा विकास सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली में पदस्थ किया गया है।
वहीं लच्छन सिंह को बसदेई से रक्षित केंद्र, अखिलेश पांडेय को बिश्रामपुर से कोतवाली, महेंद्र कुमार को रेवटी चौकी से रक्षित केंद्र, परमेश्वर राजवाड़े को रक्षित केंद्र से कोतवाली, महेश्वर सिंह टेकाम को चेंद्रा चौकी से रक्षित केंद्र, राजेश सिंह और धर्मजीत सिंह को रक्षित केंद्र सूरजपुर से कोतवाली भेजा गया है। प्रह्लाद कुमार पैंकरा को प्रतापपुर से बिश्रामपुर तथा राजकुमार सिंह को रक्षित केंद्र से बसदेई चौकी में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिसिंग को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। शेष आरक्षकों के स्थानांतरण संबंधी विवरण भी जारी आदेश के अनुसार प्रभावी होंगे।
