Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में मां काली पूजा का 17वां वार्षिकोत्सव 8 से 10 नवंबर तक, भव्य पंडाल में होंगे धार्मिक आयोजन

Priyanshu Ranjan

8 नवंबर की मध्यरात्रि में होगी मां काली की पूजा, 9 नवंबर को महाआरती, कन्या भोज और भगवती जागरण; 10 नवंबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

- Advertisement -

आज24 न्यूज़ | सूरजपुर।

- Advertisement -

सूरजपुर में श्री श्री सार्वजनिक मां काली पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति अपने 17वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों में जुट गई है। नगर के भैयाथान रोड स्थित पंचमंदिर पारा की दुर्गाबाड़ी में आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव के लिए भव्य पंडाल का निर्माण और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को अग्रसेन भवन में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

8 नवंबर की मध्यरात्रि में होगी मां काली की पूजा

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजे कलश स्थापना होगी। शाम 4 बजे शिव तांडव और शाम 5:30 बजे चंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात 11 बजे से मां काली की पूजा प्रारंभ होगी।

रात 2 बजे देवी अभिषेक, सुबह 3 बजे दीपदान एवं बलिदान, सुबह 4 बजे पुष्पांजलि और सुबह 4:30 बजे माता रानी का महाभोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद हवन और आरती होगी।

9 नवंबर को महाआरती, कन्या भोज और भगवती जागरण

9 नवंबर, सोमवार को शाम 7 बजे महाआरती के बाद कन्या पूजन, कन्या भोज और मां काली का भंडारा आयोजित होगा। इस दौरान माता को चुनरी भेंट करने के साथ भगवती जागरण और गरबा महोत्सव भी होगा।

See also  खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारत की मेंस और वुमेंस टीम, इन टीमों से होगा मैच

10 नवंबर, मंगलवार को सिंदूर दान के बाद मां काली की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन में नगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन के लिए समिति गठित

कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

संरक्षक के रूप में रामकृष्ण ओझा, चंचलेश श्रीवास्तव, मुकेश गर्ग और पवन मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष रूपेश मित्तल, उपाध्यक्ष रामजी साहू, आशीष गुप्ता और संजीत गुप्ता बनाए गए हैं।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संजय गर्ग तथा कृष्णमंगल हरिओम अग्रवाल को, जबकि सचिव की जिम्मेदारी अजय सिंह और आशिक सोनी बाबू को सौंपी गई है। सहसचिव के रूप में प्रवीण साहू और विक्की साहू को शामिल किया गया है।

व्यवस्थापक के रूप में प्यारे साहू, सुमित मित्तल, राकेश महाराज और नितेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। पूजा प्रमुख विकास साहू और स्पर्श श्रीवास्तव बनाए गए हैं।

9 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे के लिए रामबिलास मित्तल, पूनम गर्ग, दिनेश गुप्ता, सुंदरलाल पाटकर, निरंकार सिंह चौहान और भोला साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

17 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा

श्री श्री सार्वजनिक मां काली पूजा समिति पिछले 17 वर्षों से नगर में मां काली पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस आयोजन में सूरजपुर शहर के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मां काली के दर्शन और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचते हैं।

समिति के सदस्यों और सहयोगी संस्था श्री बाल गणेश पूजा समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति को उम्मीद है कि इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भागीदारी से वार्षिकोत्सव भव्य रूप लेगा।

See also  अजिरमा साप्ताहिक हाट बाजार बना हाईवे पर मुसीबत, राहगीरों की बढ़ी परेशानी,
Share This Article