Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कमला कुशवाहा को मातृत्व काल में मिली सहायता

Priyanshu Ranjan

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल में सहायक बनी योजना

सूरजपुर/14 अक्टूबर 2026

- Advertisement -

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में सेवा की कहानी के माध्यम से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री सरनापारा निवासी श्रीमती कमला कुशवाहा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त आर्थिक सहायता से अपने स्वास्थ्य एवं शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में राहत मिली है।

- Advertisement -

योजना से लाभान्वित श्रीमती कमला कुशवाहा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और बच्चे की देखभाल पर होने वाले खर्चों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत उन्हें प्रथम किस्त में 3 हजार रुपये तथा द्वितीय किस्त में 2 हजार रुपये सहित कुल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने स्वास्थ्य एवं शिशु की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया। योजना से मिली सहायता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती कमला कुशवाहा ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार सहयोग प्रदान करना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर 2 किस्तों में 5 हजार रूपए की सहायता दी जाती है। गर्भावस्था के पंजीयन पर एवं 6 महीने के भीतर एक बार प्रसव पूर्व जांच कराये जाने पर पहली किस्त के रूप में 3 हजार रूपए और दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रूपए बच्चे के जन्म के पंजीकरण के बाद प्रदान की जाती है। वही दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त 6 हजार रूपए दिया जाता है।

See also  6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश
Share This Article