Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

6 साल के जुड़वा भाइयों की कुएं में मिली लाश

Aaj 24
By Aaj 24

धमतरी. जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है.

- Advertisement -

मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले.

- Advertisement -
See also  सुसाइड से पहले भेजा 19 वॉयस मैसेज… फिर चलती ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी
Share This Article