सोनिया ने नए कांग्रेस मुख्यालय का इनॉगरेशन किया

देश/दुनिया

सोनिया नई दिल्ली।’ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे।

नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है। अब तक इसका पता 24, अकबर रोड था। करीब 46 साल बाद आज से नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9A, कोटला रोड हो गया है।

रतलाम/बालाजी होटल के संचालक को न्यायालय ने सुनाई सजा ; 5 लाख का चैक बाउन्स होने पर, मराठा गैंग पर दर्ज करवाया था मुकदमा

यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। 15 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ है।